सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 115.41 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Ads

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 115.41 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

  •  
  • Publish Date - August 17, 2023 / 10:14 AM IST,
    Updated On - August 17, 2023 / 10:14 AM IST

मुंबई, 17 अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 115.41 अंक के नुकसान से 65,424.01 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.35 अंक टूटकर 19,423.65 अंक पर रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स नुकसान में थे।

वहीं टाइटन, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त से 83.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका