शुरुआती कारोबार में बाजार चढ़े, सेंसेक्स ने फिर 63,000 का स्तर हासिल किया

Ads

शुरुआती कारोबार में बाजार चढ़े, सेंसेक्स ने फिर 63,000 का स्तर हासिल किया

  •  
  • Publish Date - May 29, 2023 / 10:19 AM IST,
    Updated On - May 29, 2023 / 10:19 AM IST

मुंबई, 29 मई (भाषा) अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की लिवाली जारी रहने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी रही। इस दौरान सेंसेक्स ने एक बार फिर 63,000 अंक के महत्वपूर्ण स्तर को हासिल कर लिया।

इस दौरान लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 507.22 अंक बढ़कर 63,008.91 के स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 141.85 अंक चढ़कर 18,641.20 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस उल्लेखनीय रूप से बढ़े।

दूसरी ओर पावर ग्रिड और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में गिरावट हुई।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 350.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत उछलकर 77.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय