नई रिकार्ड ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, शुरुआती कारोबार में दिखा उतार- चढ़ाव का रुख

नई रिकार्ड ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, शुरुआती कारोबार में दिखा उतार- चढ़ाव का रुख

नई रिकार्ड ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, शुरुआती कारोबार में दिखा उतार- चढ़ाव का रुख
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 18, 2020 4:50 am IST

मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) विदेशों से निवेश प्रवाह जारी रहने के बीच बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत सेंसेक्स के नई रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने के साथ हुई। हालांकि, मुनाफा वसूली चलने से बाजार में उतार – चढ़ाव का रुख दिखाई दिया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 47,026.02 अंक पर खुलने के बाद मुनाफा वसूली से नीचे आ गया और कुछ देर बाद 46,749.04 अंक पर देखा गया। पिछले दिन के मुकाबले यह 141.30 अंक यानी 0.30 प्रतिशत नीचे रहा। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी शुरुआत में 13,771.45 अंक की ऊंचाई पर खुलने के कुछ देर बाद ही नीचे 13,713.55 अंक पर आ गया। इसमें भी पिछले दिन की समाप्ति पर दर्ज निफ्टी के मुकाबले 44.90 अंक की गिरावट रही।

read more: सरकार, कॉरपोरेट जगत की निर्णय प्रक्रिया में संवहनीयता बेहद महत्वपूर…

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ओएनजीसी सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसमें तीन प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। इसके बाद इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट का रुख रहा। इसके विपरीत इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, नेस्ले इंडिया और बजाज आटो बढ़त दिखाने वाले शेयरों में शामिल रहे। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 223.88 अंक यानी 0.48 प्रतिशत ऊंचा रहकर 46,890.34 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 58 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 13,740.70 अंक पर बंद हुआ।

read more: अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, कंपनियों ने तीसरी तिमाही में दिया …

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बाजार में 2,355.25 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की। बाजार सूत्रों का कहना है कि बाजार में उच्चस्तर पर बिकवाली का जोर रहा। इस बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट वायदा भाव 0.23 प्रतिशत नीचे आकर 51.38 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com