घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स करीब 700 अंक चढ़ा

Ads

घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स करीब 700 अंक चढ़ा

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 10:08 AM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 10:08 AM IST

मुंबई, 10 जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी बाजारों को मजबूती दी।

बीएसई सेंसेक्स 694.83 अंक चढ़कर 77,423.82 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 195.95 अंक की बढ़त के साथ 24,154.85 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चार प्रतिशत से अधिक , जापान का निक्की-225 सूचकांक 1.91 प्रतिशत, चीन का एसएसई कंपोजिट 0.76 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 76.55 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 532.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 238.22 अंक और निफ्टी 80.75 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका