Chhattisgarh Reduced Surplus Solar Power Rate
रायपुर: छत्तीसगढ़ में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के बीच सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। (Chhattisgarh Reduced Surplus Solar Power Rate) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नए आदेश के बाद अब ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) सौर बिजली की खरीद दर कम कर दी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली कंपनी उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सौर बिजली 2.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीद रही थी। लेकिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस दर को घटाकर 1.94 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है।
यानी अब सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बिजली बेचने पर प्रति यूनिट 56 पैसे कम मिलेंगे। (Chhattisgarh Reduced Surplus Solar Power Rate) इससे उन लोगों की आय पर असर पड़ेगा, जिन्होंने नेट मीटरिंग के जरिए अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचने के उद्देश्य से सोलर सिस्टम लगाए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बिजली खरीद दर में कटौती के बाद सोलर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकार एक ओर ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सौर ऊर्जा बेचने पर मिलने वाली राशि कम कर दी गई है, जिससे नए उपभोक्ताओं का सोलर प्लांट लगाने का उत्साह भी प्रभावित हो सकता है।
यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना
ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई
युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन
मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की