शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स कमजोर खुला

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स कमजोर खुला

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स कमजोर खुला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: September 8, 2020 5:09 am IST

मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों से संकेतको के अभाव में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 85 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में कमजोर रुख के साथ खुला। बाद में यह 2.15 अंक या 0.01 प्रतिशत के नुकसान से 38,415.08 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.80 अंक या 0.06 प्रतिशत के नुकसान से 11,348.25 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर करीब एक प्रतिशत नीचे आ गया। एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, ओएनजीसी, एलएंडटी, एचडीएफसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में थे।

वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में थे।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में