कच्चे तेल में नरमी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त में

Ads

कच्चे तेल में नरमी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त में

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 10:24 AM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 10:24 AM IST

मुंबई, छह अगस्त (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 16.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,641 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स सबसे अधिक लाभ में रहे।

वहीं, पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.35 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को लगातार चौथी मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा और मौद्रिक नीति का रुख ‘तटस्थ’ बनाए रखा।

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ब्याज दरों और नीतिगत रुख को लेकर केंद्रीय बैंक का अगला कदम आंकड़ों पर निर्भर करेगा।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक में तेज गिरावट रही, जबकि चीन का एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली बढ़त में था।

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को अधिकांशतः गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 943.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 152.05 अंक की बढ़त के साथ 78,581 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की बढ़त के साथ 24,624.65 अंक पर बंद हुआ था।

भाषा योगेश

योगेश