(EPFO E-Praapti Portal Launch Date/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: EPFO E-Praapti Portal Launch Date: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपने करोड़ों सदस्यों के लिए नया डिजिटल पोर्टल ‘ई-प्राप्ति’ (E-Praapti) लॉन्च करने (EPFO E-Praapti Portal Launch Date) जा रहा है। इस पोर्टल का मकसद पुराने, बंद पड़े और बिना UAN वाले PF खातों को आसानी से खोजने और उनमें जमा रकम को निकालने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। रिपोर्ट के अनुसार, EPFO इस सिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए बैक-एंड सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रहा है और इसे अगस्त 2026 के अंत तक शुरू किया जा सकता है।
EPFO के नियमों के अनुसार, अगर किसी PF खाते में लगातार 36 महीनों तक कोई नया योगदान नहीं आता है तो वह खाता इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय माना जाता है। देश में ऐसे 30.91 लाख से ज्यादा PF खाते हैं जिनमें करीब 9,330 करोड़ रुपये की राशि बिना दावा किए पड़ी हुई है। नौकरी बदलने, पुरानी Member ID भूल जाने या UAN से खाता लिंक न होने के कारण कई कर्मचारियों का पैसा लंबे समय से अटका हुआ है।
ई-प्राप्ति एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। (EPFO E-Praapti Portal Launch Date) जो पुराने PF खातों की पहचान, ट्रैकिंग और उन्हें मौजूदा UAN से जोड़ने में मदद करेगा। इसमें आधार आधारित वेरिफिकेशन की सुविधा दी जाएगी। जिससे कर्मचारियों को दस्तावेजों की लंबी प्रक्रिया और EPFO कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। पोर्टल के जरिए सदस्य अपने पुराने खातों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
इस पोर्टल पर सदस्य आधार आधारित लॉगिन कर सकेंगे और अपने पुराने PF खाते की जानकारी देकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। अगर पुरानी Member ID वर्तमान UAN से मैच होती है तो खाते को मर्ज करने या रकम निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। जिन सदस्यों के पास पुरानी ID है लेकिन UAN नहीं है उनके लिए नया UAN बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
शुरुआत में ई-प्राप्ति पोर्टल (EPFO E-Praapti Portal Launch Date) उन कर्मचारियों के लिए ज्यादा उपयोगी होगा, जिनके पास पुराने PF खाते की Member ID मौजूद है। बाद में ऐसे सदस्यों के लिए भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी जो अपनी पुरानी ID या खाते की जानकारी भूल चुके हैं। इस पहल से लाखों कर्मचारियों को वर्षों से अटके PF पैसे तक पहुंच बनाने में आसानी होने की उम्मीद है।