Balaghat Loot News: फिल्मी स्टाइल में लूट, सराफा व्यापारी को लहूलुहान कर सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हुए बदमाश, पूरे शहर में नाकेबंदी

Ads

Balaghat Loot News: फिल्मी स्टाइल में लूट, सराफा व्यापारी को लहूलुहान कर सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हुए बदमाश, पूरे शहर में नाकेबंदी

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 09:44 AM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 10:32 AM IST

Balaghat Loot News: फिल्मी स्टाइल में लूट, सराफा व्यापारी को लहूलुहान कर सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हुए बदमाश, पूरे शहर में नाकेबंदी /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बालाघाट में सराफा व्यापारी से करीब 2 करोड़ रुपये के जेवर लूटे गए
  • 10 से ज्यादा बदमाशों ने डंडों से हमला कर वारदात को अंजाम दिया
  • पुलिस ने नाकेबंदी कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की

बालाघाट। Balaghat Loot News: मध्य प्रदेश में इन दिनों बदमाश बेखौफ हो गए है, उन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा। प्रदेश में आए दिन, लूट, चोरी, हत्या, रेप, मारपीट के कई मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच बालाघाट में सराफा व्यापारी से करीब 2 करोड़ की लूट की वारदात सामने आई है। देर रात हुए इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

10 से ज्यादा बदमाशों ने डंडों से किया हमला (MP Crime News)

Balaghat Loot News पीड़ित कारोबारी के मुताबिक, 10 से ज्यादा बदमाशों ने व्यापारी (Sarafa Trader Loot) पर डंडो से पहले ताबड़तोड़ किया हमला और सोने-चांदी के जेवर (Gold Jewellery Robbery) से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची किरनापुर थाना पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दिया है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आस-पास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकि बदमाशों का कोई सुराग मिल सके। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Balaghat Loot News देर रात हुए इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंचती है।

 

ये भी पढ़ें

यह लूट की घटना कहां हुई?

यह घटना मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र में हुई।

लूट में कितनी रकम या सामान ले जाया गया?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटे गए हैं।

व्यापारी की हालत कैसी है?

हमले में व्यापारी घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?

समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की तलाश जारी है।