Sonipat Viral News: पिता की मौत के बाद भी नहीं पहुंचीं 3 बेटियां, ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर कराया अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर बोली- “अभी और कितना टाइम लगेगा?”

Ads

Sonipat Viral News: पिता की मौत के बाद भी नहीं पहुंचीं 3 बेटियां, ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर कराया अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर बोली- "अभी और कितना टाइम लगेगा?"

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 09:00 AM IST

Sonipat Viral News: पिता की मौत के बाद भी नहीं पहुंचीं 3 बेटियां, ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर कराया अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर बोली- "अभी और कितना टाइम लगेगा?"/image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • सोनीपत के वृद्धाश्रम में 74 वर्षीय बुजुर्ग का निधन, अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां
  • बेटियों ने कथित तौर पर ₹5100 ऑनलाइन भेजकर अंतिम संस्कार कराने को कहा
  • आश्रम संचालक के अनुसार, अंतिम संस्कार वीडियो कॉल पर देखा गया और प्रक्रिया की अवधि भी पूछी गई

सोनीपत। Sonipat Viral News: हरियाणा के सोनीपत में एक पिता वृद्धाश्रम (Old Age Home) में बेटियों का इंतज़ार करते-करते दुनिया छोड़ गया, बेटियां अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं, वीडियो कॉल पर अंतिम विदाई देखी, पैसे ऑनलाइन भेज दिए और अस्थियों पर जवाब था-“देखते हैं…” इतना ही नहीं बेटियों ने ऑनलाइन पैसे भेजकर सोनीपत में ही अंतिम संस्कार कराया।

 पिछले तीन साल से रह रहे थे आश्रम में (Haryana News Today)

Sonipat Viral News मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई में बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) की हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में मौत हो गई। वे पिछले तीन साल से आश्रम में रह रहे थे। उनका कोई बेटा नहीं है. उन्होंने अपनी तीन बेटियों को पढ़ा-लिखाकर कामयाब बनाया, जिनमें से दो को उन्होंने अध्यापिका बनाया. दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में निधन हुआ था. मंगलवार को आश्रम प्रबंधन ने उनकी मौत की सूचना उनकी तीनों बेटियों अनिता, निशा और प्रिया को दी थी. लेकिन तीनों बेटियों ने बहाने बनाए और शिवचरण गुप्ता के पास नहीं पहुंचीं.

 बेटियों के फोन आने बंद हो गए थे

वृद्ध आश्रम संचालक आनंद ने बताया कि बेटियों से बात करने के लिए शिवचरण गुप्ता एक फोन रखते थे और उनसे बात करते थे लेकिन बीमार होने के बाद उनकी बेटियों के फोन आने बंद हो गए थे और जब हमने इसकी सूचना दी, तब भी वह नहीं पहुंची. देर रात मृत्यु होने के बाद भी हमने कहा कि अगर आप आ रहे हैं तो हम सबको रखवा देते हैं लेकिन उन्होंने समय न होने का बहाना बनाया.

जब कहा गया कि 20 तारीख से पहले आकर पिता की अस्थियां ले जाना तो मुंबई में रहने वाली सबसे छोटी बेटी का बेरुखी भरा जवाब आया, “20 तारीख से पहले देखते हैं”…

ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर कराया अंतिम संस्कार (Father Funeral News)

Sonipat Viral News आश्रम संचालक आनंद कुमार के अनुसार, बेटियों ने ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर अंतिम संस्कार सोनीपत में ही कराने के लिए कहा। जब मुखाग्नि देने की बात उठी तो उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पूरी प्रक्रिया दिखाने को कहा। हद तो तब हो गई चिता को अग्नि दी जा रही थी और फोन पर बेटी पूछ रही थी कि “अभी और कितना टाइम लगेगा?” बताया कि अग्नि दे दी गई है, 10-15 मिनट में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इस पर बेटी ने कहा- “सारा काम अच्छे से हो गया ना, मुझे सारी वीडियो भेज देना.

 

 

ये भी पढ़ें

. यह मामला कहां का है?

यह मामला हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम का बताया जा रहा है।

बुजुर्ग का नाम क्या था?

आश्रम प्रबंधन के अनुसार उनका नाम शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) था।

बेटियां अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचीं?

आश्रम संचालक के अनुसार उन्होंने व्यस्तता और समय की कमी का हवाला दिया। इस संबंध में बेटियों का सार्वजनिक पक्ष सामने नहीं आया है।

अंतिम संस्कार कैसे कराया गया?

आश्रम प्रबंधन के अनुसार बेटियों ने ऑनलाइन ₹5100 भेजे और वहीं अंतिम संस्कार कराने को कहा।

क्या अंतिम संस्कार वीडियो कॉल पर दिखाया गया था?

आश्रम संचालक का दावा है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाई गई।