सेंसेक्स, निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी

सेंसेक्स, निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी

सेंसेक्स, निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी
Modified Date: February 9, 2026 / 10:29 am IST
Published Date: February 9, 2026 10:29 am IST

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विदेशी निवेश, एशियाई बाजारों में तेजी और भारत-अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते के बाद बाजार में सकारात्मक रुझान इसकी वजह रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 441.77 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़कर 84,022.17 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 129 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,822.70 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाइटन, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, सन फार्मास्यूटिकल्स, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयर में तेजी रही।

दूसरी ओर पावरग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.41 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,950.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में