सेंसेक्स 447 अंक मजबूत होकर फिर से 50,000 के ऊपर निकला

सेंसेक्स 447 अंक मजबूत होकर फिर से 50,000 के ऊपर निकला

सेंसेक्स 447 अंक मजबूत होकर फिर से 50,000 के ऊपर निकला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: March 2, 2021 12:50 pm IST

(आठवें पैरा में सुधार के साथ रिपीट)

मुंबई, दो मार्च (भाषा) घरेलू और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच वाहन, बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली से बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 447 अंक की मजबूती के साथ 50,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,296.89 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 157.55 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,919.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, टीसीएस और मारुति रही।

दूसरी तरफ, ओएनजीसी, एचडीएफसी, डा. रेड्डीज, पावर ग्रिड और एसबीआई को नुकसान हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 लाभ के साथ बंद हुए।

विश्लेषकों के अनुसार तीसरी तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में वृद्धि से निवेशक उत्साहित हैं। साथ ही वैश्विक बांड बाजारों में पिछले सप्ताह के उठा-पटक के बाद स्थिरता से भी धारणा मजबूत हुई है।

एशिया के अन्य बाजारों… तोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट (रिपीट गिरावट) रही।

इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.71 प्रतिशत मजबूत होकर 63.76 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिका डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 73.37 पर बंद हुआ।

भाषा

रमण

रमण


लेखक के बारे में