BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Share Market Updates 20 May: कोरोना की आशंका के चलते बाजार में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Share Market Updates 20 May: कोरोना की आशंका के चलते बाजार में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

(Share Market Updates 20 May, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Share Market Updates 20 May, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 20 May 2025 | 6:14 pmModified: 20 May 2025 | 6:14 pm
HIGHLIGHTS
  1. सेंसेक्स में 873 अंकों की भारी गिरावट, निफ्टी 261 अंक टूटा।
  2. कोरोना की आशंका से निवेशकों में डर और बाजार में बिकवाली।
  3. 2780 शेयरों में से 1664 गिरावट में, सिर्फ 1039 बढ़त में।
  4. Infosys, NTPC, Tata Steel टॉप गेनर्स, HDFC Bank, Maruti टॉप लूजर।

Share Market Updates 20 May: मंगलवार, 20 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिन के अंत में सेंसेक्स 872.98 अंक गिरकर 81,186.44 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 261.55 अंक टूटकर 24,683.90 पर बंद हुआ। कोरोना के संभावित खतरे और वैश्विक संकेतों के कमजोर रहने के कारण निवेशकों में बेचैनी नजर आई।

दिनभर रहा गिरावट का दौर, 12:55 बजे हालत और बिगड़ी

दोपहर करीब 12:55 बजे बाजार में गिरावट और ज्यादा हो गई। सेंसेक्स 489 अंक की गिरावट के साथ 81,570 तक फिसल गया, जबकि निफ्टी 135 अंक गिरकर 24,810 पर आ गया। एनएसई पर ट्रेड हो रहे 2,780 स्टॉक्स में से 1,664 लाल निशान में रहे, जबकि सिर्फ 1,039 हरे निशान में टिके। इस गिरावट के बावजूद 108 शेयरों में अपर सर्किट लगा और 44 शेयर 52-हफ्ते के हाई पर पहुंचे।

सुबह की शुरुआत बढ़त के साथ, लेकिन टिक नहीं पाई

मार्केट ने सुबह हरे निशान के साथ शुरुआत की थी। सेंसेक्स 56 अंक चढ़कर 82,116 पर खुला और निफ्टी ने 50 अंकों की बढ़त के साथ 24,996 से कारोबार शुरू किया। लेकिन 10 बजे के बाद से बाजार फिसलने लगा। सेंसेक्स 81804 और निफ्टी 24,884 पर आ गए। गिरावट की लिस्ट में HDFC Bank, Maruti, Mahindra & Mahindra जैसे दिग्गज शामिल रहे, जबकि Infosys, Tata Steel और ITC ने कुछ मजबूती दिखाई।

ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों में हल्की तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 0.50% ऊपर बंद हुआ और कोरिया का कोस्पी भी हरे निशान में रहा। गिफ्ट निफ्टी 25,076 पर ट्रेड कर रहा था, जो पॉजिटिव ओपनिंग का संकेत दे रहा था। लेकिन घरेलू दबाव भारी पड़ा। वॉल स्ट्रीट पर भी हल्की बढ़त रही- डॉव 137 अंक चढ़ा, नैस्डैक और S&P में मामूली तेजी रही।

LKP Securities के विश्लेषक के मुताबिक, जब तक निफ्टी 25,000 के पार नहीं निकलता, तब तक बाजार दबाव में रहेगा। अगर यह 24,750 के नीचे जाता है, तो और गिरावट संभव हो सकता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कोरोना के दोबारा फैलने की आशंका और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से निवेशकों में डर देखा गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Share Market Updates 20 May: Market shaken due to fear of Corona, Sensex-Nifty fell

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm