नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) टाटा पावर को शेयरधारकों से पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को निदेशक मंडल में नियुक्त करने की मंजूरी मिल गई है।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि महर्षि को स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने के विशेष प्रस्ताव को जरूरी मतों के साथ मंजूरी मिल गई।
महर्षि राजस्थान कैडर के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उनके पास 42 साल का अनुभव है। महर्षि को 2022 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।
भाषा अजय अजय रमण
रमण