आस्था स्पिनटेक्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में स्थिर रुख के साथ बंद

Ads

आस्था स्पिनटेक्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में स्थिर रुख के साथ बंद

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 06:46 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 06:46 PM IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) वस्त्र विनिर्माता कंपनी आस्था स्पिनटेक्स का शेयर सोमवार को निराशाजनक शुरुआत के बाद कारोबार के अंत में लगभग स्थिर रहा।

बीएसई और एनएसई दोनों पर कारोबार की शुरुआत में कंपनी का शेयर 130 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य 136 रुपये के मुकाबले 4.41 प्रतिशत कम था।

हालांकि, बाद में यह बीएसई पर 136.45 रुपये पर बंद हुआ, जो निर्गम मूल्य से 0.33 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं एनएसई पर शेयर 136.49 रुपये पर बंद हुआ, जो 0.36 प्रतिशत की बढ़त है।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 602.32 करोड़ रुपये रहा।

आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड के 170 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बुधवार को बोली के अंतिम दिन 4.64 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 125-136 रुपये प्रति शेयर था।

आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए आंशिक भुगतान, अधिग्रहीत कंपनी की कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा यासिर अजय

अजय