Reported By: Deepak Dwivedi
,Road Accident News/Image Credit: AI
Road Accident News: भोपाल: सफर के समय अक्सर ही लोग रास्ता भटके के डर से गूगल मैप का उपयोग करते हैं, लेकिन कई बार गूगल मैप वाले रस्ते में भी ऐसा कुछ हो जाता है, जो किसी ने सोचा भी ना हो। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। गूगल मैप पर भरोसा करना भोपाल के जादौन परिवार को महंगा पड़ गया। शादी समारोह में शामिल होने भोपाल से यूपी के फिरोजाबाद के सिरसागंज जा रहा परिवार गूगल मैप के सहारे रास्ता भटक गया और हादसे का शिकार हो गया
Road Accident News: घटना जसवंतनगर, इटावा के पास हुई। बारिश और अंधेरे के बीच गूगल मैप के बताए रास्ते पर चल रही टाटा सफारी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार चला रहे धर्मेंद्र जादौन को सही रास्ते का अंदाजा नहीं लग सका। हादसे में धर्मेंद्र जादौन, उनकी पत्नी शीतल जादौन और तीन बच्चे श्रेया, अजा और संध्या को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को नहर से बाहर निकाला इटावा पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सिरसागंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-