iPhone Air 2 Cameras: अब पहले से कई गुना बेहतर होगा iPhone Air 2! मिल सकते हैं इतने मेगापिक्सल के दो दमदार कैमरे, फोटोज होंगे और ज्यादा शार्प

Ads

iPhone Air 2 Cameras: पिछले साल लॉन्च हुए iPhone Air में सिंगर कैमरा और 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत होने के कारण यूजर्स खुश नहीं थे। अब लीक्स के मुताबिक iPhone Air 2 में डुअल कैमरा मिल सकता है। जिससे यूजर्स की नाराजगी दूर होने की उम्मीद है।

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 05:40 PM IST

(iPhone Air 2 Cameras/ Image Credit: Apple)

HIGHLIGHTS
  • iPhone Air 2 में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद।
  • 48MP प्राइमरी और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
  • नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल सामने आया।

नई दिल्ली: iPhone Air 2 Cameras: Apple का iPhone Air पिछले साल सिंगर कैमरा सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा होने के कारण कई यूजर्स को यह फोन पसंद नहीं आया। अब इसके अपग्रेडेड वर्जन iPhone Air 2 को लेकर नई लीक्स सामने आई है। माना जा रहा है कि इस बार कंपनी यूजर्स की शिकायतों को दूर कर सकती है और फोन में बड़ अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

डिजाइन और रेंडर्स से मिली जानकारी

हाल ही में फ्रंट पेज टेक के यूट्यूबर जॉन प्रॉसर ने iPhone Air 2 के कथित रेंडर्स शेयर किए हैं। दावा किया गया है कि ये जानकारी Apple की सप्लाई चेन से मिली है। इन रेंडर्स के अनुसार, फोन के रियर डिजाइन में बदलाव किया जाएगा और इसमें सेकेंडरी कैमरा जोड़ा जा सकता है। यह बदलाव पहले मॉडल की सबसे बड़ी कमी को दूर कर सकता है।

कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड

लीक्स के मुताबिक iPhone Air 2 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। मौजूदा iPhone Air में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन कैमरा मिलता है। लेकिन नया मॉडल बेहतर फोटोग्राफी और वीडियो क्वालिटी के साथ आ सकता है। नया कैमरा मॉड्यूल डिजाइन भी पहले से अलग होगा।

प्रोसेसर, डिजाइन और संभावित कीमत

iPhone Air 2 में नया 2nm A20 या A20 Pro चिपसेट दिए जाने की संभावना है जो इसे और तेज बना सकता है। फोन में टाइटेनियम फ्रेम जारी रहने की उम्मीद है जैसा कि पिछले मॉडल में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार अपने नए iPhone मॉडल्स की कीमत में 50 डॉलर से लेकर 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर सकता है। हालांकि अभी कंपनी ने इन फीचर्स और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone Air 2 में क्या बड़ा बदलाव होगा?

इसमें सिंगल की जगह डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है।

iPhone Air 2 में कितने मेगापिक्सल कैमरे होंगे?

लीक्स के अनुसार 48MP के दो कैमरे मिल सकते हैं।

क्या iPhone Air 2 का प्रोसेसर नया होगा?

हाँ, इसमें 2nm A20 या A20 Pro चिपसेट मिलने की संभावना है।

क्या डिजाइन में भी बदलाव होगा?

हाँ, नए रेंडर्स में रियर कैमरा मॉड्यूल का नया डिजाइन दिखा है।