Jiwaji University Internship: अब पढ़ाई के साथ पुलिसिंग भी सीखेंगे छात्र, इस यूनिवर्सिटी में नई इंटर्नशिप व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली से होंगे रूबरू
Jiwaji University Internship: अब पढ़ाई के साथ पुलिसिंग भी सीखेंगे छात्र, इस यूनिवर्सिटी में नई इंटर्नशिप व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली से होंगे रूबरू
Jiwaji University Internship | Photo Credit: AI
- पुलिस विभाग में इंटर्नशिप का अवसर
- छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली और कानूनी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी
- पुलिस सेवा और कानून से जुड़े करियर की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को होगा लाभ
ग्वालियर: Jiwaji University Internship मध्य प्रदेश के ग्वालियर की जीवाजी विश्वविद्यालय (Jiwaji University) के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ पुलिस विभाग (Police Department) की कार्यप्रणाली और कानून की व्यावहारिक जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के साथ मिलकर छात्रों के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था करने का फैसला किया है। इसके तहत छात्र पुलिस विभाग के अलग-अलग कामकाज को नजदीक से समझ सकेंगे।
छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप का अवसर
Jiwaji University Internship इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक प्रक्रिया, कानून की विभिन्न धाराओं, शिकायत और जांच की प्रक्रिया के साथ पुलिस के प्रशासनिक कामकाज की जानकारी दी जाएगी। खास बात यह है कि इंटर्नशिप केवल औपचारिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों और पुलिसिंग की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा। NEP के तहत जीवाजी विश्वविद्यालय (Jiwaji University) में इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। इसके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के प्रत्येक सेमेस्टर के छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।
मिल सकेगी कानूनी प्रक्रिया की प्रत्यक्ष जानकारी
पुलिस विभाग से जुड़कर छात्र अपने प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप के लिए नया क्षेत्र भी चुन सकेंगे। इस पहल के जरिए अपराध विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और कानून से जुड़े विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्रों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, विभिन्न स्तरों पर होने वाले काम और कानूनी प्रक्रिया की प्रत्यक्ष जानकारी मिल सकेगी। वहीं पुलिस सेवा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह अनुभव उपयोगी होगा।
पुलिस सेवा में करियर की तैयारी
दरअसल, जीवाजी विश्वविद्यालय और पुलिस मुख्यालय के बीच अकादमिक सहयोग को लेकर कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत और पीएसओ टू डीजीपी डॉ. विनीत कपूर के बीच बैठक हुई। बैठक में संयुक्त शोध, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को पुलिस के कामकाज और कानून के व्यावहारिक पक्ष को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही शोध परियोजनाओं और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन की संभावनाएं भी बनेंगी। पुलिस विभाग से जुड़ने वाले विद्यार्थियों को पुलिस सेवा में करियर की तैयारी के लिहाज से भी व्यावहारिक अनुभव हासिल हो सकेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: ‘SIR’ पर संग्राम, CWC ने फिर की नई मांग, विपक्ष ने लगाए चुनाव में ‘फिक्सिंग’ के आरोप, स्मृति ने पूछा- जहां भाजपा नहीं वहां क्या?
- शह मात The Big Debate: ‘TET’ पर संग्राम जारी.. बड़े आंदोलन की तैयारी, शिक्षकों के धरने ने बढ़ाई टेंशन, क्या प्रदर्शन से दबाव में है सरकार?
- UP News: बाढ़ प्रभावित इलाके में मुख्यमंत्री योगी, बेदूपार इंटर कॉलेज में अपने हाथों से परिवारों को बांटी राहत सामग्री, फसल नुकसान पर 10 दिन में मुआवजे के निर्देश

Facebook


