करमतारा इंजीनियरिंग का शेयर पहले दिन करीब 39 प्रतिशत चढ़ा

Ads

करमतारा इंजीनियरिंग का शेयर पहले दिन करीब 39 प्रतिशत चढ़ा

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 10:28 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा एवं बिजली पारेषण क्षेत्रों के लिए इंजीनियरिंग इस्पात उत्पाद बनाने वाली करमतारा इंजीनियरिंग का शेयर बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 254 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 39 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कंपनी के शेयर ने बीएसई और एनएसई दोनों पर 320 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 25.98 प्रतिशत की बढ़त है।

बीसीआई पर कंपनी का शेयर कारोबार के अंत में 38.56 प्रतिशत चढ़कर 351.95 रुपये पर रहा। एनएसई पर यह कारोबार के अंत में 38.58 प्रतिशत बढ़त के साथ 352 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 11,326.55 करोड़ रुपये रहा।

करमतारा इंजीनियरिंग के 875 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 62.63 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ का मूल्य दायरा 241-254 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 262.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भाषा यासिर योगेश

योगेश