बिहारी लाल इंजीनियरिंग का शेयर 63 प्रतिशत से अधिक चढ़कर हुआ सूचीबद्ध

Ads

बिहारी लाल इंजीनियरिंग का शेयर 63 प्रतिशत से अधिक चढ़कर हुआ सूचीबद्ध

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 11:50 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 11:50 AM IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) एकीकृत लौह एवं इस्पात विनिर्माण कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर 285 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 63 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 458 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 60.70 प्रतिशत की बढ़त है।

एनएसई पर इसने 63.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 465 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,135.22 करोड़ रुपये रहा।

बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 108.44 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 302 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 271-285 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल अपनी विनिर्माण इकाइयों में कंप्यूटर और अन्य उपकरणों समेत मशीनरी की खरीद एवं स्थापना आदि के लिए करेगी।

भाषा निहारिका

निहारिका