Maharajganj Road Accident: जन्मदिन मनाने निकले थे 4 युवक, रास्ते में ही थम गई सभी की सांसें, खबर लगते ही परिवार में मचा कोहराम

Ads

Maharajganj Road Accident: जन्मदिन मनाने निकले थे 4 युवक, रास्ते में ही थम गई सभी की सांसें, खबर लगते ही परिवार में मचा कोहराम

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 10:45 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 10:46 AM IST

Maharajganj Road Accident || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • चार युवकों की मौत
  • मोटरसाइकिल पर सवार सभी युवक हादसे का शिकार
  • शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

महराजगंज: Maharajganj Road Accident महाराजगंज जिले में निचलौल-महराजगंज मार्ग पर मंगलवार को मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चारों युवक जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। भारत गैस एजेंसी के पास उनकी मोटरसाइकिल की ट्रक से टक्कर हो गई।

Maharajganj Road Accident पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद ट्रक भी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक किसी अन्य वाहन या मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, दुर्घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।मृतकों की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के पचमा गांव के केवटानी टोले निवासी शिव निषाद (18), उनके भाई विवेक निषाद (20), सनी (22) और किशन निषाद (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शिव और विवेक सगे भाई थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

हादसा कहां हुआ?

निचलौल-महराजगंज मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास।

कितने लोगों की मौत हुई?

चार युवकों की।

मृतकों की पहचान किनके रूप में हुई?

शिव निषाद, विवेक निषाद, सनी और किशन निषाद।