सीतारमण मंत्रीस्तरीय गोलमेज बैठक के लिए सिंगापुर रवाना

Ads

सीतारमण मंत्रीस्तरीय गोलमेज बैठक के लिए सिंगापुर रवाना

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 10:21 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 10:21 AM IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रीस्तरीय गोलमेज बैठक (आईएसएमआर) में भाग लेने के लिए एक मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुईं।

सीतारमण के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा कि गोलमेज बैठक 19-20 अगस्त को होगी।

वर्ष 2022 में स्थापित आईएसएमआर भारत और सिंगापुर के बीच उच्चस्तरीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है। यह उन्नत विनिर्माण, संपर्क, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, कौशल विकास और स्थिरता समेत छह क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करता है।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘चौथी आईएसएमआर इन क्षेत्रों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाएगी। साथ ही भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नए अवसर तलाशेगी।’’

भाषा निहारिका

निहारिका