LPG Gas Cylinder Price Today: कच्चा तेल उछला… कहीं महंगा तो नहीं हो गया गैस सिलेंडर? आज का रेट देखकर हो जाएंगे हैरान, फटाफट चेक करें अपने शहर का भाव

Ads

LPG Gas Cylinder Price Today: आज क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के बावजूद घरेलू LPG सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज आपके शहर में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर किस कीमत पर मिल रहा है। इसकी पूरी शहरवार कीमत यहां आसानी से देखी जा सकती है।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 10:30 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 10:32 AM IST

(LPG Gas Cylinder Price Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 19 अगस्त को LPG सिलेंडर के दाम स्थिर रहे।
  • घरेलू 14 किलो सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ।
  • 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी नहीं बदले।

नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder Price Today: आज 19 अगस्त को सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियरल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder Price) पुराने दाम पर ही मिल रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

14 किलो घरेलू सिलेंडर के शहरवार दाम

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों (Domestic Gas Cylinder Price Today) की बात करें तो कोलकाता और भुवनेश्वर में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है। गुरुग्राम में इसकी कीमत 950.50 रुपये, नोएडा में 939.50 रुपये और बेंगलुरु में 944.50 रुपये है। वहीं चंडीगढ़ में 951.50 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये और लखनऊ में 979.50 रुपये प्रति सिलेंडर है। पटना में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा 1,031.50 रुपये, जबकि तिरुवनंतपुरम में 951 रुपये है।

19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट (Commercial Gas Cylinder Price Today) भी आज स्थिर हैं। कोलकाता में 19 किलो का सिलेंडर 2,872.50 रुपये, मुंबई में 2,691.50 रुपये और चेन्नई में 2,906 रुपये का है। गुरुग्राम में कीमत 2,755 रुपये, नोएडा में 2,738 रुपये और बेंगलुरु में 2,821 रुपये है। भुवनेश्वर में 2,908 रुपये, चंडीगढ़ में 2,760 रुपये, हैदराबाद में 2,985 रुपये और जयपुर में 2,765.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है। लखनऊ में इसकी कीमत 2,860.50 रुपये और पटना में 3,018 रुपये है।

घर बैठे ऐसे चेक करें गैस सिलेंडर के ताजा रेट

अगर आप अपने शहर में गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमत (LPG Gas Cylinder Price Today) जानना चाहते हैं तो संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से जानकारी ले सकते हैं। इंडेन ग्राहक IndianOil की वेबसाइट पर राज्य और जिले के अनुसार LPG रेट देख सकते हैं। भारत गैस ग्राहक Bharatgas की वेबसाइट के Quick Book & Pay सेक्शन में मौजूदा कीमत चेक कर सकते हैं। इसके अलावा HP Pay ऐप और सरकारी UMANG ऐप के जरिए भी LPG रिफिल की कीमत और बुकिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

19 अगस्त को LPG सिलेंडर के दाम बदले हैं?

नहीं, 19 अगस्त को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

घरेलू LPG सिलेंडर कितने किलो का होता है?

घरेलू LPG सिलेंडर आम तौर पर 14.2 किलो का होता है। दिए गए रेट 14 किलो के आधार पर बताए गए हैं।

19 किलो कमर्शियल सिलेंडर का रेट क्या है?

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत शहर के हिसाब से अलग है। उदाहरण के लिए मुंबई में 2,691.50 रुपये और पटना में 3,018 रुपये है।

LPG सिलेंडर की कीमत शहरों में अलग क्यों होती है?

टैक्स, परिवहन शुल्क और स्थानीय लागत के कारण अलग-अलग शहरों में LPG की कीमत में अंतर हो सकता है।