जिंदल सुप्रीम के शेयर 31 प्रतिशत बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

जिंदल सुप्रीम के शेयर 31 प्रतिशत बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

जिंदल सुप्रीम के शेयर 31 प्रतिशत बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
Modified Date: September 23, 2026 / 11:30 am IST
Published Date: September 23, 2026 11:30 am IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) प्लास्टिक पाइपिंग समाधान और इससे संबंधित उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के शेयर बुधवार को 93 रुपये के निर्गम मूल्य से 31 प्रतिशत अधिक कीमत पर सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 121.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 31 प्रतिशत अधिक है।

एनएसई पर शेयर ने 120 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 29 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 653.05 करोड़ रुपये रहा।

जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह 181.07 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ।

कंपनी के 125 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 88 से 93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में