रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे चढ़कर 95.64 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे चढ़कर 95.64 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे चढ़कर 95.64 प्रति डॉलर पर
Modified Date: August 24, 2026 / 09:52 am IST
Published Date: August 24, 2026 9:52 am IST

मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में नरमी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे चढ़कर 95.64 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव जारी रहने से रुपये की बढ़त सीमित रही।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक कमजोर हुआ है, लेकिन ब्रेंट कच्चे तेल की ऊंची कीमत और आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.68 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में 95.64 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को महज तीन पैसे चढ़कर 95.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत चढ़कर 98.82 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.42 अंक चढ़कर 77,744.15 अंक पर जबकि निफ्टी 55.35 अंक की बढ़त के साथ 24,309 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 1.32 प्रतिशत टूटकर 93.14 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 542.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में