कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के शेयर चढ़े
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के शेयर चढ़े
नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद सोमवार को बीपीसीएल और एचपीसीएल सहित पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
वैश्विक कच्चे तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमतों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। अमेरिका और ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद यह गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का शेयर 4.30 प्रतिशत चढ़कर 308.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 4.55 प्रतिशत बढ़कर 309 रुपये के उच्चस्तर तक पहुंच गया।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शेयर 3.52 प्रतिशत बढ़कर 403.40 रुपये पर बंद हुआ। दिन में यह 5.86 प्रतिशत चढ़कर 412.55 रुपये के उच्चस्तर तक पहुंचा।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का शेयर 3.15 प्रतिशत बढ़कर 143.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 4.15 प्रतिशत की तेजी आई और यह 145.30 रुपये तक पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.53 प्रतिशत गिरकर 97.81 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


