शंकेश ज्वेलर्स का शेयर 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

शंकेश ज्वेलर्स का शेयर 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

शंकेश ज्वेलर्स का शेयर 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
Modified Date: August 25, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: August 25, 2026 11:13 am IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) आभूषण कारोबार से जुड़ी कंपनी शंकेश ज्वेलर्स लिमिटेड का शेयर अपने 93 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 11 प्रतिशत चढ़कर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 102.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 9.89 प्रतिशत की बढ़त है।

एनएसई पर इसने 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.30 रुपये शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,517.81 करोड़ रुपये रहा।

शंकेश ज्वेलर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 2.80 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 367 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी की योजना नए शेयर जारी कर प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज के पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान, कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करने की है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में