सनशाइन पिक्चर्स का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध

सनशाइन पिक्चर्स का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध

सनशाइन पिक्चर्स का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध
Modified Date: August 25, 2026 / 10:59 am IST
Published Date: August 25, 2026 10:59 am IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता-निर्देशक विपुल शाह की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड का शेयर अपने 360 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 394 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 9.44 प्रतिशत की बढ़त है।

एनएसई पर शेयर ने 9.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 395.90 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,181.63 करोड़ रुपये रहा।

सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 105.81 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 282 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 342-360 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी की योजना आईपीओ से प्राप्त राशि में से 112.50 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने में करने की है। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सनशाइन पिक्चर्स फिल्म और वेब सीरीज के निर्माण, विकास, विपणन तथा वितरण के कारोबार में है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में