सोनासेलेक्शन इंडिया का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध
सोनासेलेक्शन इंडिया का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) कपड़ा कंपनी सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटे का शेयर बृहस्पतिवार को 99 रुपये के निर्गम मूल्य से तीन प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए।
बीएसई पर शेयर 102 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से तीन प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 8.17 प्रतिशत बढ़कर 107.09 रुपये पर पहुंच गया।
एनएसई पर शेयर 102.31 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 3.34 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 8.50 प्रतिशत बढ़कर 107.42 रुपये के दिन के उच्चतम कारोबार योग्य स्तर पर पहुंच गया।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 608.58 करोड़ रुपये रहा।
सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन दो गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 141.6 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 94 से 99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
भाषा योगेश
योगेश

Facebook


