टर्टलमिंट फिनटेक का शेयर पहले दिन के कारोबार में 11 प्रतिशत टूटा

Ads

टर्टलमिंट फिनटेक का शेयर पहले दिन के कारोबार में 11 प्रतिशत टूटा

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 05:49 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 05:49 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का शेयर सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने निर्गम मूल्य 152 रुपये के मुकाबले करीब 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 136.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके निर्गम मूल्य से 10.39 प्रतिशत कम है। इसके बाद यह 13 प्रतिशत टूटकर 132.15 रुपये पर आ गया। कारोबार के अंत में 10.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 135.40 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 11.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ134.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में 10.94 प्रतिशत टूटकर 135.37 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,987.24 करोड़ रुपये रहा।

टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को 1.20 गुना अभिदान मिला था।

इसके 883 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 144-152 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल अपनी क्लाउड तथा सर्वर संबंधी अवसंरचना को मजबूत करने, प्रौद्योगिकी एवं उत्पाद विकास दल के वेतन संबंधी खर्चों को पूरा करने तथा विपणन गतिविधियों पर खर्च करने की योजना बना रही है।

भाषा निहारिका अजय

अजय