शॉपिंग मॉल ने देश भर में टीकाकरण केंद्रों के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का प्रस्ताव दिया

शॉपिंग मॉल ने देश भर में टीकाकरण केंद्रों के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का प्रस्ताव दिया

शॉपिंग मॉल ने देश भर में टीकाकरण केंद्रों के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का प्रस्ताव दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 7, 2021 5:03 pm IST

मुंबई, सात मई (भाषा) स्थानीय लॉकडाउन की वजह से देश के ज्यादातर हिस्सों में बंद पड़े शॉपिंग मॉल ने लोगों को कोविड-19 के टीके की खुराक देने के लिए अपने परिसरों का टीकाकरण केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का प्रस्ताव दिया ताकि टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ायी जा सके।

शॉपिंग सेंटर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया (एससीएआई) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नवी मुंबई के नगर निकाय ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक मॉल में कार में आए लोगों को वाहन में ही बैठे टीका लगाने का अभियान चलाने का फैसला किया है और ऐसा दूसरी जगहों पर भी किया जाना चाहिए।

मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी पहले ही अपने एक बेकार पड़े पार्किंग क्षेत्र को टीकाकरण अभियान केंद्र में बदल चुके हैं जहां लोगों को कार में बैठे-बैठे ही टीका लगाया जाता है। कार के मालिकों को वाहनों के लिए 60 रुपए का पार्किंग शुल्क देना पड़ता है।

एससीएआई ने बयान में कहा कि उसने ‘जन सुरक्षा और स्वास्थ्य के व्यापक हित” में अपनी संरचनाओं का इस्तेमाल करने की सिफारिश की है और उसे लगता है कि इस कदम से सरकार के प्रयासों को तेज करने तथा संक्रमण की प्रसार श्रृंखला को तोड़ने में मदद मिलेगी।

भाषा प्रणव मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में