शॉपिंग मॉल को सफल होने के लिए ग्राहकों को अनूठा अनुभव प्रदान करना चाहिए : रिपोर्ट

Ads

शॉपिंग मॉल को सफल होने के लिए ग्राहकों को अनूठा अनुभव प्रदान करना चाहिए : रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - August 23, 2022 / 04:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) शॉपिंग मॉल और अन्य भौतिक खुदरा स्थानों को सफल होने के लिए ग्राहकों को अनूठा अनुभव प्रदान करने पर ध्यान देना चाहिए।

संपत्ति सलाहकार सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड की रिपोर्ट ‘अनुभव के परिप्रेक्ष्य में खुदरा कारोबार और रियल एस्टेट पर इसका प्रभाव’ में यह कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी का प्रभाव घटने के बाद भारतीय खुदरा क्षेत्र में खुदरा और मनोरंजक स्थानों पर लोगों की संख्या बढ़ रही है।

रिपोर्ट में कहा गया कि मौजूदा वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में खुदरा क्षेत्र में सुधार आया है। इस दौरान तिमाही आधार पर लेनदेन की गतिविधियों में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अंशुमन मैगज़ीन ने कहा, ‘‘भौतिक खुदरा स्थानों को उन जगहों में विकसित होना चाहिए जहां लोग जाना चाहते हैं।’’

भाषा जतिन पाण्डेय

पाण्डेय