श्रीराम प्रॉपर्टीज का चौथी तिमाही का लाभ 65 प्रतिशत बढ़कर 78.53 करोड़ रुपये
श्रीराम प्रॉपर्टीज का चौथी तिमाही का लाभ 65 प्रतिशत बढ़कर 78.53 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) श्रीराम प्रॉपर्टीज लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही के लिए एकीकृत शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.53 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह लाभ आवास क्षेत्र की मजबूत मांग के बीच बढ़ती आय से अर्जित किया जा सका है।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 47.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
एक नियामकीय सूचना के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 662.73 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक वर्ष पहले समान तिमाही में यह 427.51 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 100.81 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 77.3 करोड़ रुपये था। कुल आय 973.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,356.93 करोड़ रुपये हो गई।
बेंगलुरु स्थित श्रीराम प्रॉपर्टीज देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से है। इसके प्रमुख बाजारों में बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
कंपनी ने 308 करोड़ वर्ग फुट की 50 से अधिक परियोजनाएं पूरी की हैं और 31 मार्च, 2026 तक इसके पास 41 परियोजनाओं की एक मजबूत विकास योजना है।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


