सिग्नेचर ग्लोबल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में कई गुना होकर 1,152 करोड़ रुपये पर
सिग्नेचर ग्लोबल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में कई गुना होकर 1,152 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 1,152.40 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से संयुक्त उद्यम में निवेश से हुए अपवादस्वरूप लाभ के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 61.12 करोड़ रुपये था।
सिग्नेचर ग्लोबल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की कुल आय मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 1,195.22 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 570.43 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,267 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ दर्ज किया।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का लाभ बढ़कर 1,094.64 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह 101.2 करोड़ रुपये था।
आलोच्य वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,778.85 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 2,637.99 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के चेयरमैन और पूर्णकालिक निदेशक प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बयान में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 सिग्नेचर ग्लोबल के लिए प्रगति का वर्ष रहा है…। इस वर्ष के दौरान, हमने एक रणनीतिक संयुक्त उद्यम के माध्यम से वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रवेश कर अपने वृद्धि परिदृश्य का विस्तार भी किया है, जो हमारी दीर्घकालिक विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


