Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में होगी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी? जानकारों ने बताई ये बड़ी वजह, गहने खरीदने की सोच रहे लोगों को लग सकता है झटका

सोने-चांदी की कीमतों में होगी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी? जानकारों ने बताई ये बड़ी वजह, Gold Silver Price Hike on Next Week

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में होगी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी? जानकारों ने बताई ये बड़ी वजह, गहने खरीदने की सोच रहे लोगों को लग सकता है झटका

(Gold Price 21 January 2026/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: February 22, 2026 / 09:48 pm IST
Published Date: February 22, 2026 9:20 pm IST

नई दिल्लीः Gold Silver Price Hike विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक शुल्क बढ़ाने के फैसले और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बाद नए सिरे से व्यापार तनाव के बीच निवेशकों ने सुरक्षित-संपत्ति में सुरक्षा की मांग की है, जिससे अगले सप्ताह चांदी और सोने में तेजी आने की उम्मीद है। बाजार में काम करने वाले लोग कीमती धातुओं के भाव के रुझान जानने के लिए कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान देंगे। इनमें अमेरिका का उत्पादक मूल्य सूचकांक, लोगों का आर्थिक भरोसा, साप्ताहिक बेरोजगारी के दावे और चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर का फैसला शामिल है। चॉइस ब्रोकिंग ने कहा, “बाजार अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक, आवासीय आंकड़े, उपभोक्ता विश्वास, क्षेत्रीय फेडरल रिजर्व संकेतक और चीन के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ब्याज दर के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।”

Gold Silver Price Hike चॉइस ब्रोकिंग ने कहा कि अमेरिका में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ट्रंप का वैश्विक आयात शुल्क बढ़ाना और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश (सोना और चांदी) की ओर बढ़े हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह 8,584 रुपये यानी 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोने की कीमत लगभग 981 रुपये यानी एक प्रतिशत बढ़ी। एंजेल वन के शोध विभाग के प्रथमेश माल्या ने कहा, ‘‘सप्ताह समाप्ति 20 फरवरी तक सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 1.5 लाख से 1.6 लाख रुपये के बीच बदलती रही। अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़े और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने सोने की कीमतें बढ़ा दीं। साथ ही निवेशकों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की संभावना को भी ध्यान में रखा।’’

माल्या ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ती तनाव की स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और व्यापक बाजार में उतार-चढ़ाव ने कुछ निवेशकों को अनिश्चितता से बचने के लिए सोने में निवेश करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, इस सप्ताह कीमती धातुओं में जोखिम-मुक्त भावना बनी रही। हमें सोने की कीमतों के 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ने का अनुमान है।’’

यह भी पढेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।