CG Deputy Leader of Opposition: छत्तीसगढ़ में उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति, बस्तर के इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी, ये विधायक संभालेंगे मुख्य और उप सचेतक की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति, बस्तर के इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी, Lakheshwar Baghel became Deputy Leader of Opposition

CG Deputy Leader of Opposition: छत्तीसगढ़ में उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति, बस्तर के इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी, ये विधायक संभालेंगे मुख्य और उप सचेतक की जिम्मेदारी

CG Vidhan Sabha Budget Session 2026/Image Source- IBC24

Modified Date: February 23, 2026 / 12:26 am IST
Published Date: February 22, 2026 4:15 pm IST

रायपुर। CG Deputy Leader of Opposition: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए उपनेता प्रतिपक्ष और सचेतकों (व्हिप) की नियुक्ति कर दी है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं विधायक दलेश्वर साहू को विधानसभा में मुख्य सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया गया है। वहीं, विधायक दिलीप लहरिया को उप सचेतक नियुक्त किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में लंबे समय से उपनेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। अब आखिरकार पार्टी ने इनकी नियुक्ति कर दी है। लखेश्वर बघेल बस्तर में एक बड़े कांग्रेस नेता माने जाते हैं। बस्तर विधानसभा से वे लगातार तीसरी बार विधायक हैं। उनकी नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधायक दल में नियुक्तियों का स्वागत करता हूं। विधानसभा में जनता की आवाज को और बुलंदी देने नई टीम तैयार है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल का आभार जताया है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।