चांदी की वायदा कीमत 3.2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब;सोना रिकॉर्ड 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

Silver Gold price hike: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव में 9,674 रुपये या 3.2 प्रतिशत चढ़कर 3,19,949 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

चांदी की वायदा कीमत 3.2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब;सोना रिकॉर्ड 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold Silver Rate Today | Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: January 21, 2026 / 10:44 pm IST
Published Date: January 20, 2026 12:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चांदी के भाव में 11.18 प्रतिशत की वृद्धि
  • सोने का भाव 1.76 प्रतिशत चढ़कर 1,48,199 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • कीमतों में मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी

नयी दिल्ली: वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से चांदी की कीमतों में मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी रहा और यह 3.2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई। (Silver Gold price hike today) वहीं सोने के वायदा भाव में भी तेजी आई और यह 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव में 9,674 रुपये या 3.2 प्रतिशत चढ़कर 3,19,949 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। (Silver Gold price hike today) सोमवार को चांदी ने पहली बार तीन लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और इसका बंद भाव 3,10,275 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

चांदी के भाव में 11.18 प्रतिशत की वृद्धि

चांदी के भाव में पिछले दो कारोबारी सत्रों में 32,187 रुपये या 11.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।(Silver Gold price hike today)  इसका 16 जनवरी को बंद भाव 2,87,762 रुपये प्रति किलोग्राम था। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के वायदा भाव में भी तेजी जारी रही और इसने नए रिकॉर्ड बनाए।

सोने का भाव 1.76 प्रतिशत चढ़कर 1,48,199 रुपये प्रति 10 ग्राम

एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने का भाव 2,560 रुपये या 1.76 प्रतिशत चढ़कर 1,48,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।(Silver Gold price hike today) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने का वायदा भाव 4,700 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर गया। फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 127.15 अमेरिकी डॉलर या 2.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,722.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दूसरी ओर कॉमेक्स बाजार में चांदी के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 94.74 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। (Silver Gold price hike today) स्मार्टवेल्थ.एआई के संस्थापक एवं प्रधान शोधकर्ता पंकज सिंह ने कहा कि वृहत आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की निरंतर मांग से मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में नए रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि दर्ज की गई।

इन्हे भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com