कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा में गिरावट

Ads

कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 9, 2022 / 09:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 240 रुपये की गिरावट के साथ 62,308 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 240 रुपये या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,308 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। इसमें 14,943 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22.14 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश