कमजोर वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में भारी गिरावट
कमजोर वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में भारी गिरावट
नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 9,031 रुपये की गिरावट के साथ 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने निवेशकों के उत्साह को कम कर दिया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 9,031 रुपये यानी 3.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,39,163 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 6,372 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण लगातार बनी मुद्रास्फीति की चिंताओं ने फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम करके कीमती धातुओं की सुरक्षित-आश्रय मांग को कम कर दिया है।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के मई में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 6.31 प्रतिशत की हानि के साथ 72.69 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


