चांदी का वायदा भाव 4,205 रुपये टूटकर 2,44,159 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी का वायदा भाव 4,205 रुपये टूटकर 2,44,159 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी का वायदा भाव 4,205 रुपये टूटकर 2,44,159 रुपये प्रति किलोग्राम
Modified Date: April 23, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: April 23, 2026 11:08 am IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) प्रतिभागियों के अपने दांव घटाने से चांदी की वायदा कीमत बृहस्पतिवार को 4,205 रुपये टूटकर 2,44,159 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का भाव 4,205 रुपये या 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,44,159 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 1,281 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.10 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में