मजबूत हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव चढ़े

Ads

मजबूत हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव चढ़े

  •  
  • Publish Date - February 16, 2022 / 03:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को चांदी का वायदा भाव 250 रुपये की बढ़त के साथ 63,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का मार्च डिलिवरी वाला अनुबंध 250 रुपये या 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 7,613 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 23.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा अजय अजय

अजय