कमजोर मांग की वजह से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग की वजह से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 2, 2021 / 10:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 369 रुपये की गिरावट के साथ 71,879 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 369 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,879 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,405 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.89 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश