कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 9, 2021 / 09:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 83 रुपये की गिरावट के साथ 71,148 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 83 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,148 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,509 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.69 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश