Aaj Ka Panchang 15 June 2026
Aaj ka Panchang : धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, आज यानी 15 जून, सोमवार का दिन बेहद खास और दुर्लभ संयोगों से भरा होने वाला है। आज के दिन ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि, सोमवार का व्रत और मिथुन संक्रांति जैसे कई बड़े योग एक साथ बन रहे हैं। आज दिनभर कुछ ऐसे चमत्कारी और शुभ समय रहेंगे जो पूजा-पाठ, दान और नए कामों की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम हैं, वहीं कुछ ऐसा अशुभ समय भी रहेगा जिसमें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आज सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि रहेगी, जिसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। Aaj Ka Panchang 15 June 2026 : सोमवार के दिन अमावस्या होने के कारण इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है, जहाँ लोग पितरों के निमित्त दान-पुण्य करने के साथ-साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ‘मिथुन संक्रांति’ कहा जाता है। चंद्रमा भी सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा, जबकि मृगशीर्षा नक्षत्र शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
आज सूर्योदय से लेकर शाम 7 बजकर 8 मिनट तक अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग बना हुआ है। Sarvartha Siddhi Yoga Timing इस सुनहरे समय में किए गए किसी भी मांगलिक कार्य या नए बिजनेस की शुरुआत में सफलता मिलना तय माना जाता है।
Somwar Vrat Puja Vidhi आज सुबह 7 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक भयंकर राहुकाल रहेगा। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक यमगण्ड काल और दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 3 बजकर 48 मिनट तक कुलिक काल रहेगा, जिसमें कोई भी शुभ या नया काम करने की सख्त मनाही है।