साल्टस्टेज अपने पोर्टफोलियो में 22 संपत्तियां जोड़ेगी

Ads

साल्टस्टेज अपने पोर्टफोलियो में 22 संपत्तियां जोड़ेगी

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 04:21 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 04:21 PM IST

मुंबई, 12 जून (भाषा) आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी साल्टस्टेज़ ने चालू वित्त वर्ष में 22 से अधिक संपत्तियों को जोड़ने की योजना बनाई हैं, जिसके साथ उसका कुल पोर्टफोलियो 55 पर पहुंच जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी देश के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

कंपनी के पास वर्तमान में मिड-प्रीमियम से प्रीमियम श्रेणी में लगभग 1,214 कमरों वाले 33 होटल हैं।

साल्टस्टेज के सह-संस्थापक गौरव गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम इस वित्त वर्ष में 22 और होटल जोड़ने की योजना बना रहे हैं, जिससे इस वर्ष होटल की कुल संख्या 55 हो जाएगी। हमारी मौजूदगी मुख्य रूप से उत्तर भारत में है, इसलिए विस्तार के अगले चरण में हम दक्षिण और पश्चिम भारत पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

गुरुग्राम स्थित यह कंपनी अपने तीन ब्रांड – ऑटोग्राफ, सेलेक्ट और प्रीमियर – के तहत भारत के सात प्रमुख शहरों में मौजूद है।

भाषा यासिर अजय

अजय