कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों मे गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों मे गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 17, 2021 / 10:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 1,717 रुपये की गिरावट के साथ 69,751 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 1,717 रुपये यानी 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,751 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,322 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 3.23 प्रतिशत की हानि के साथ 26.92 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश