Gandhinagar Hotel Couple Dead / Image Source : FILE
भोपाल : Gandhinagar Hotel Couple Dead : मध्य प्रदेश से भागकर गुजरात आए एक प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी का गांधीनगर के एक होटल में दर्दनाक अंत हो गया। आधी रात को पुलिस और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में प्रेमी संतोष ने अपनी प्रेमिका रजनी की चाकू से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसी चाकू से अपना भी गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव बरामद कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के पिपरसमा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय रजनी 7 जून को अपने ही गांव के बिल्डर संतोष जाटव के साथ भाग गई थी। Hotel Room Murder Suicide Attempt, दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी शुरुआत रजनी के पिता के नए घर के निर्माण से शुरू हुई थी। इसके बाद बेटी के लापता होने पर पिता ने देहात शिवपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मध्य प्रदेश पुलिस और रजनी के चचेरे भाई 11 जून को दोनों को राजकोट के शापर से ढूंढ निकला।
Lover Slits Girlfriend Throat In Hotel इसके बाद मध्य प्रदेश लौटते समय टीम ने 11 जून की रात गांधीनगर हाईवे पर स्थित रॉयल फोर्ट होटल में एक कमरा बुक किया। कमरे में पुलिसकर्मी और रजनी के भाई गहरी नींद में सो रहे थे। तभी रात 12 से 2:30 बजे के बीच संतोष ने रजनी के बैग में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया। रात ढाई बजे जब हेड कांस्टेबल की नींद खुली और लाइट जलाई गई, तो रजनी खून से लथपथ संतोष की गोद में मृत पड़ी थी और संतोष भी गंभीर रूप से घायल था।
संतोष को तुरंत इलाज के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया,जहाँ उसका इलाज जारी है। Hotel Room Murder Suicide Attempt शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव लौटने के बाद प्रेमिका से अलग होने के डर से संतोष ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।