भोपाल : MP Weather Alert मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन और बालाघाट सहित आधे एमपी के लिए अलर्ट जारी किया है। आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान राज्य में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। Gwalior Weather विभाग ने आगर मालवा, राजगढ़ और सीहोर जिले के लिए आंधी-तूफान का ओरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
अगले 4 दिनों तक मौसम की इस स्थिति को देखते हुए आधे मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आगर मालवा, राजगढ़ और सीहोर के निवासियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।