Petrol Diesel Price Today 15 June 2026: पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता, अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के बीच आई खुशखबरी, जानिए आज क्या है रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 15 June 2026: पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता! अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के बीच आई खुशखबरी, जानिए आज क्या है रेट

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 08:52 AM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 08:52 AM IST

Petrol Diesel Price Today 15 June 2026: पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता, अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के बीच आई खुशखबरी, जानिए आज क्या है रेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल कुल 4 रुपये प्रति लीटर सस्ता
  • डीजल में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती
  • नए रेट 13 जून की रात से लागू कर दिए गए

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 15 June 2026:  अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और गैस का संकट आ गया है। हालात ऐसे हैं कि भारत सहित कई देशों में ईंधन और गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती की है। सरकार ने आम जनता को राहत देने वाला फैसला लेते हुए पेट्रोल की कीमत में 4 और डीजल के रेट में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी कर दी है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट 13 जून यानि कल रात से ही लागू कर दिए गए हैं।

पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपए सस्ता

Petrol Diesel Price Today 15 June 2026:  मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है, जिसके बाद यहां 377.78 रुपए लीटर में पेट्रोल मिल रहा है। वहीं, डीजल के रेट में 2 रुपए की गिरावट आने के बाद यहां दाम घटकर 378.78 रुपए प्रति लीअर हो गया है। ईंधन के रेट में कटौती किए जाने को लेकर पेट्रोलियम डिवीज़न ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और नए रेट कल रात से ही लागू कर दिए गए हैं।

41 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल

बता दें कि पेट्रोल की कीमतों में लगातार पांचवीं बार साप्ताहिक कटौती की गई है, जिससे कुल मिलाकर 41 रुपए प्रति लीटर की कमी आई है। पिछले हफ़्ते भी पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। जबकि डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। वहीं, बात करें पेट्रोल-डीजल पर लिए जाने वाले टैक्स की तो सरकार अभी HSD पर कस्टम ड्यूटी, पेट्रोलियम लेवी और क्लाइमेट सपोर्ट लेवी के रूप में लगभग 100 रुपए प्रति लीटर वसूल रही है, इसके अलावा इनलैंड फ्रेट इक्वलाइज़ेशन मार्जिन भी लिया जाता है।

पेट्रोल पर 125 रुपए टैक्स

वहीं, पेट्रोल पर कुल टैक्स 125 रुपए प्रति लीटर है, जिसमें पेट्रोलियम लेवी, कस्टम ड्यूटी और क्लाइमेट लेवी शामिल हैं। सरकार केरोसिन पर पेट्रोलियम लेवी के तौर पर लगभग 21 रुपए प्रति लीटर और लाइट डीज़ल ऑयल पर लगभग 16 रुपए प्रति लीटर भी वसूल रही है। पेट्रोल और डीजल से सबसे ज़्यादा रेवेन्यू मिलता है। इनकी मासिक बिक्री लगभग 700,000 से 800,000 टन होती है, जबकि केरोसिन की मासिक मांग सिर्फ़ 10,000 टन है। ज्ञात हो कि पेट्रोल का इस्तेमाल ज़्यादातर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दो-पहिया वाहनों में होता है और इसका सीधा असर मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास के बजट पर पड़ता है। HSD का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर और बड़े जेनरेटरों में होता है।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कितनी कटौती की गई है?

पेट्रोल के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की है।

नए पेट्रोल और डीजल रेट कब से लागू हुए हैं?

नए रेट 13 जून 2026 की रात से लागू कर दिए गए हैं।

पेट्रोल की नई कीमत क्या है?

कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत 377.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

डीजल की नई कीमत कितनी है?

डीजल की कीमत घटकर 378.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल अब तक कुल कितना सस्ता हुआ है?

लगातार पांचवीं कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत में कुल 41 रुपये प्रति लीटर की कमी आ चुकी है।