कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 2, 2020 / 10:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 34 रुपये की गिरावट के साथ 63,164 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 34 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,164 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 11,330 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश